Tuesday, June 23, 2026
आगराउत्तर-प्रदेश

बड़ा हादसाः कार और मिनी ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत, चार घायल, सीएम ने जताया शोक….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

इटावा। सैफई थाना क्षेत्र में इटावा.मैनपुरी फोरलेन हाइवे पर नगला राठौर के पास टायर फटने से बेकाबू हुई कार दूसरी साइड पहुंचकर मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवाल छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है और घायलों के समुचित उपचार का निर्देश अफसरों को दिया है। कार सवार सभी फोटोग्राफर जसवंतनगर स्थित स्टूडियो से सगाई समारोह में फोटो शूट करने मैनपुरी जा रहे थे।हादसे के बाद यातायात ठहर गया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

advertismemt

सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा.मैनपुरी फोरलेन हाइवे पर नगला राठौर के पास मिनी ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत में कार सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई तथा चार लोग गंभीर घायल हो गए। इटावा.मैनपुरी रोड पर अचानक टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइर क्रास करते हुए दूसरी साइड में चली गई और सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन निकलकर खेत में जा गिरा। वहीं कार के टायर भी निकलकर खेत में लुढ़कते हुए जा गिरे। हादसे के बाद सड़क पर यातायात ठहर गया और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *