Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

बसपा प्रमुख मायावती का बरसों पुराना वीडियो अब यूपी चुनाव में वायरल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्‍ली। यूपी चुनाव के दरमियान सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म पर बसपा प्रमुख मायावती का 35 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मायावती के इस वीडियो को उनके खिलाफ दुष्‍प्रचार के लिए इस्‍तेमाल करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि मायावती ने बीएसपी को बीजेपी की ठ.टीम करार दिया। बीएसपी को वोट देकर अपना वोट खराब न करें। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। पता चला कि मायावती के जिस वीडियो को वायरल किया जा रहा है। वह 2006 की एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का है। इस वीडियो का चुनाव 2022 से कोई संबंध नहीं है। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में मायावती से जुड़ी पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *