यहां से पकड़ी गई गई 50 हजार की इनामी प्रमिला बाई…..
पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर। बस्ती के कोतवाली क्षेत्र में स्थित बहुचर्चित संतकुटीर आश्रम डमरुआ कांड की एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार रुपये की इनामी व पांच साल से फरार चल रही प्रमिला बाई उर्फ पारूल गोयल को एसटीएफ लखनऊ की मदद से कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार उत्तराखंड से गिरफ्तार किया। कोतवाली में प्रमिला बाई के खिलाफ यौनशोषण, साजिश रचने आदि की धारा में दो मुकदमे दर्ज हैं। 26 जनवरी को उसे गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली पुलिस उसे लेकर 27 जनवरी को बस्ती पहुंची।
पांच माह पहले गिरफ्तार हुआ था संतकूटीर आश्रम का महंत
इसके पहले एसटीएफ की मदद से कोतवाली पुलिस ने संतकुटीर आश्रम के महंत व पचास हजार के इनामी सच्चिदानंद उर्फ दयानंद को छह माह पहले मुरादाबाद से गिरफ्तार कर किया गया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय की अगुवाई में एसआइ राकेश कुमार मिश्र व एसटीएफ लखनऊ के एसआइ मनोज सिंह की टीम ने हरिद्वार जिले के गंगनहर रुड़की थाना क्षेत्र के गीतांजलि बिहार गणेशपुर के पास से प्रमिला बाई को गिरफ्तार किया।


