Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

सपा फिर कांग्रेस का हाथ छोड़ अब थामा भाजपा का साथ, इस सीट से टिकट की चर्चा……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कानपुर। यूपी चुनाव में दल बदल की राजनीतिक की बयार कुछ तेजी से बह रही है। कानपुर ग्रामीण की राजनीति में कद्​दावर नेताओं में गिने जाने वाले राकेश सचान ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर अब भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले वह सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कांग्रेस में टिकट दावेदारी को दरकिनार किए जाने से नाराजगी के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है और कानपुर देहात की भोगनीपुर या फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वह प्रियंका वाड्रा सलाहकार टीम के सदस्य तथा कांगेस प्रदेश महासचिव रहकर कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ा रहे थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *