Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले वे अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थे, हम यह लाए……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नेत एक.दूसरे के खिलाफ जोरदार बयानों के तीर चला रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर लगातार हमलावर हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तल्ख टिप्पणी के बाद सीएम योगी ने सपा और भाजपा के कार्यकाल की तुलना की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया एप कू पर पोस्ट करते हुए कहा कि आप सब साक्षी हैं वे अंधेरा लाए थे। हम उजाला लाए। वे गुंडाराज लाए थे। हम कानून का राज लाए। वे अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थें। हम डिफेंस कॉरिडोर लाए। वे हज हाउस लाए थे। हम रामलला का मंदिर लाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *