Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

वेडिंग इंडस्‍ट्री पर कोरोना का असर, धड़ाधड़ टलीं शादियां, अब अप्रैल, मई में होंगी…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कोरोना संक्रमण के चलते शादियों में सिर्फ 100 मेहमानों की बंदिश से वेडिंग इंडस्ट्री पर अच्छा खासा असर पड़ा है। बड़े पैमाने पर शादियों की प्लानिंग करने वाले तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं। बड़े मैरेज हॉल या लॉन में शादियां अरेंज करने वाले अब ज्योतिषाचार्य से अप्रैल और मई महीने का शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं। 200 से अधिक शादियां टाल दी गई हैं। अब ये शादियां अप्रैल और मई महीने में होगी। शादियों के लिहाज से 22 जनवरी को पहला शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 23 जनवरी, 24 जनवरी और 25 जनवरी को शादियों का शुभ मुहूर्त है। वहीं तिलक, एंगेजमेंट आदि कार्यक्रम शुरू हो गए हैं लेकिन शादियों के चलते बाजार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। फूल.डेकोरेशन से लेकर कैटर्स के यहां सन्नाटा है। किराना कारोबारियों के यहां भी डिमांड पर असर पड़ा है। मैरेज हाल से शादियां होटलों में शिफ्ट हो रही हैं। ऐसे में कैटर्स को लेकर ऑर्डर संशोधित करना पड़ रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *