Tuesday, June 23, 2026
आजमगढ़उत्तर-प्रदेश

इतने हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, दंपती की हत्या में वांछित……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र में लेखपाल दंपती की हत्या में मुख्य आरोपित और 50 हजार के इनामी बदमाश पंकज यादव पुत्र रमाकान्त निवासी कोठिया, थाना रानी की सराय को बरदह पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पित्थौर निवासी लेखपाल दंपती की हत्या 29 नवंबर को हुई थी। मृत रामनगीना के पुत्र उदय प्रताप ने अपनी मां और पिता की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पंकज यादव यादव निवासी कोठिया थाना रानी की सराय, अखिलेश यादव, जितेंद्र कुमार, सिंटू यादव, धर्मेंद्र यादव निवासी हरैया, थाना कंधरापुर, रमाकांत यादव निवासी कोठिया, थाना रानी की सराय, बबलू यादव निवासी हरैया, थाना कंधरापुर व ज्योति प पित्थौरपुर थाना तरवां का नाम सामने आया। ज्योति पत्नी कौशल प्रताप सहित सात आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए थे। फरार अभियुक्त पंकज यादव व बबलू यादव की गिरफ्तारी के लिए डीआइजी ने 50 हजार, जबकि एसपी पहले ही 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किए थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *