Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

पंचायत घर में कंप्यूटर भी सीखेंगे छात्र, ये है योजना…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

अलीगढ़। पंचायत भवनों में अब ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का खाका तैयार होने के साथ ही छात्र.छात्राएं कंप्यूटर कोर्स भी करेंगी। प्रदेश भर में अलीगढ़ जिले से इस अनोखी पहल की शुरुआत हो रही है। छठवीं से लेकर आठवीं तक के छात्र.छात्राओं को तीन.तीन महीने का बेसिक कोर्स कराया जाएगा। जिला पंचायती राज विभाग की तरफ से पूरा कोर्स करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी मिलेगा। पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिले के हर ब्लाक से एक पंचायत का चयन किया जा रहा है। अगर इन पंचायतों में यह मुहिम सफल होती है तो फिर पूरे जिले में यह लागू होगा। ग्राम पंचायतों में तैनात कंप्यूटर आपरेटर को कंप्यूटर क्लास संचालन की जिम्मेदारी दी जा रही है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *