Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः मुगलसराय-पटपरा सड़क मार्ग मानक के अनुरुप न बनने से ग्रामीणों में रोष, एक तरफ बन रहा है तो दूसरी तरफ उड़ रही हैं गिट्टियां…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

-राम आशीष भारती

पीडीडीयू, चंदौली। मुगलसराय-पटपरा मार्ग पर चल रहा मरम्मत कार्य मानक के अनुरुप न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जर्जर मार्ग पर मरम्मत कार्य में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कराया गया तो लोग हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे।

 

इस दौरान पटपरा गांव निवासी रिषभ कुमार, सुबाष कुमार, विक्की, कौसलेश सिंह ने बताया कि उक्त सड़क पूरी तरह जर्जर हो गया है। कई बार मांग होने पर मरम्मत काम शुरु हुआ है। मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। मानक की अनदेखी होने से क्षेत्रीय जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। बार.बार लोग विभागीय अमला को इससे अवगत करा रहे हैं लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। करोड़ों खर्च के बावजूद सड़कों की दशा नहीं सुधर पा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराते हुए मानक के अनुरुप मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *