Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः जनपद में सीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संभावित दिनांक……..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में संभावित दिनांक 05 दिसम्बर, 2021 का कार्यक्रम के मद्देनजर अघोराचार्य बाबा कीनाराम जन्मस्थली स्थल रामगढ़ पर जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मौके पर जाकर हेलिपैड से लेकर जनसभा सहित अन्य जगहों की चाक.चौबंद व्यवस्था करने व समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाबा कीनाराम का दर्शन कर संयोजक अजित सिंह से आयोजित कार्यक्रम से संबंधित बातचीत कर जानकारी ली। इस दौरान उपजिलाधिकारी सकलडीहा, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौके पर उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *