Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

पेट्रोल के कीमतों में हुआ कटौती, सरकार ने दिया राहत, 6 नहीं बल्कि इतने रुपये कम हुआ पेट्रोल…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल के दाम सस्ते कर दिए हैं। सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को कम कर दिया है। अब दिल्ली में पेट्रोल के दाम में प्रतिलीटर आठ रुपए की कटौती की गई है।

आधिकारिक सूत्र बताया कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने पेट्रोल पर वैट 30 प्रतिशत से घटाकर 19.4 प्रतिशत करने का फैसला किया है। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में आठ रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। नए रेट आज आधी रात से लागू हो जाएंगे।

इस कटौती के बाद से दिल्ली में पेट्रोल लगभग 96 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल सकती है। वर्तमान में लोग प्रतिलीटर पेट्रोल के लिए 103.97 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। वहीं डीजल की बात करें तो राजधानी में यह 86.67 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। कैबिनेट की बैठक से पहले ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार पेट्रोल पर लगने वाले वैट को कम कर सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *