मां का आया तीस के छोरे पर दिल, ब्राजील से दौड़ी आई भारत
नई दिल्ली।
कहते हैं ना कि प्यार में बड़ी ताकत होती है. ये प्यार किसी दीवार को नहीं मानती. हर बंधन को तोड़ देती है प्यार की शक्ति. छत्तीसगढ़ के भिंड में रहने वाले युवक के प्यार में ब्राजील की एक महिला ऐसी पड़ी कि उसने अपना बसा-बसाया घर छोड़ दिया. महिला अपना देश छोड़ भारत सिर्फ युवक से शादी करने आ गई है.
इस लव स्टोरी में काफी ट्विस्ट्स है. मसलन महिला युवक से उम्र में काफी बड़ी है. अपने बेटे के उम्र के लड़के से शादी करने के लिए उसने अपने पति को छोड़ दिया. यहां तक कि ब्राजील में अपने बच्चे को भी छोड़कर महिला भिंड आ गई है. अब 51 साल की ब्राजीलियन महिला भिंड के छोरे से शादी करने जा रही है. दोनों ने अपनी शादी का इन्विटेशन जिला कलेक्टर को दिया है।

यूं शुरू हुई लव स्टोरी
महिला का नाम रोजी नाइड शिकेरा है. रोजी ब्राजील की रहने वाली है जबकि युवक का नाम पवन गोयल है. पवन कच्छ में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है. एक साल पहले जब रोजी कच्छ घूमने आई थी तब दोनों की मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. ब्राजील लौटने के बाद रोजी और पवन सोशल मीडिया के जरिये जुड़े रहे. दोनों की भाषा अलग थी लेकिन प्यार की भाषा मैच हो गई और उनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला।





