Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः अचानक हुआ हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन हुए घायल, बाल-बाल बचा नवजात शिशु…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कार में एक नवजात शिशु सहित चार लोग थे सवार

चकिया, चंदौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज स्थित चकिया और अहरौरा मार्ग के बीच में महुआ गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। कार टकराने से तीन लोगों को चोटिल हो गए। वहीं लोगों ने चोटिल लोगों को चकिया जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजवाया।
मंगलवार को कार सवार मुगलसराय से अपने घर सोनभद्र के लिए जा रहे थे। इसी बीच अचानक कार की स्टेयरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई। जिससे कार में सवार तीन लोग चोटिल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने चोटिल लोगों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने इलाज कर चोटिल लोगों को घर भेज दिया।

 

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क पर प्रसारित……

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *