Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशबरेली

हुआ बड़ा हादसा, भरी बस खाई में पलटी, 55 घायल…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बरेली। पीलीभीत हरिद्वार से नेपालियों को लेकर रुपैहडिया जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और फिर खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 55 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से अधिकतर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार देकर छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार को दोपहर पूरनपुर की ओर जा रही यह बस ;यूपी.12बीटी.5140 जैसे ही गजरौला थाना क्षेत्र के गढ़ा के निकट पहुंची। तभी अचानक चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद खाई में जाकर पलट गई। अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पलटी पड़ी बस के अंदर मौजूद यात्रियों को बाहर निकाला और गजरौला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।

बस में कुल 55 लोग सवार थे। उन सभी को चोटें आई हैं। हादसे में घायल हुए नेपाल के जिला सल्यान अंतर्गत गांव साली बगड़ निवासी बल बहादुर इसी जिले के गांव कबाड़ा निवासी देव बहादुर, नेपाल के जिला सुरखेव के गांव ढेरी गंगा निवासी कमल कुमार, सल्यान जिले के गुरबाकोट नऊ निवासी नर बहादुर ने बताया कि बस में सवार सभी नेपाली मजदूर हैं।वे लोग हरिद्वार में रहकर मजदूरी कर रहे थे।

दीपावली पर अपने घर जाने के लिए इस प्राइवेट बस में सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि बस चालक को झपकी आ जाने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने जिन नेपालियों को मामूली चोट लगी थी। उनका पीएचसी पर उपचार कराने के बाद अन्य वाहनों से भिजवा दिया। बस में सवार यात्रियों के अनुसार हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *