सीएम योगी आदित्यनाथ का इसकों सबक, सही समय पर सूचना दे दें तो नहीं बनेंगे खलनायक……
पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया के कार्यालय सिगनेचर बिल्डिंग में सम्मानित किया। इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के साथ ही उनको मौके पर ही बड़ा सबक भी दे दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरता के साथ ही अन्य पदक पाने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बधाई देने के साथ ही उनको कर्तव्य भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि अगर समाज का हर नागरिक अपने.अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने जुट जाए तो लक्ष्य प्राप्ति व संकल्पों को पूरा करने में देर नहीं लगेगी। मुझे लगता है कि अमृत महोत्सव का यह वर्ष हम सभी को इस बात के लिए प्रेरित करता है। ड्ढ
उन्होंने कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार आई तो पूरे प्रदेश में सिर्फ एक साइबर थाना गौतमबुद्ध नगर में था। उस समय लखनऊ में साइबर थाना खुलने की प्रक्रिया चल रही थी। आज सभी रेंज स्तर पर साइबर थाने सफलतापूर्वक संचालित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 75 पुलिस अधिकारियोंध्कार्मिको उनके विशिष्ट योगदान व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आज अलंकृत किया जा रहा है। मैं उन सभी पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।


