Tuesday, June 23, 2026
आजमगढ़उत्तर-प्रदेश

गौरव व सौरभ ने जिले को किया गौरवान्वित…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

आजमगढ़। संघ सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गौरव सिंह व सौरभ यादव ने जिले को गौरवांवित किया है। मूल रूप से अतरौलिया के गोरखानी गांव निवासी स्व. श्रीप्रकाश सिंह के पुत्र गौरव सिंह का शहर के बिलरिया की चुंगी पर मकान है। आइएएस की एलायड सर्विस में दिल्ली में सेवारत गौरव सिंह से 189 रैंक हासिल की है। जबकि बूढ़नपुर तहसील के ही ग्राम पश्चिमपट्टी भीलमपट्टी निवासी रामदेव यादव के पुत्र सौरभ यादव ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 346 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *