Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

इशाक ने राज बन छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और बात न करने पर धमकाया…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

महोबा। कानपुर के बाद अब महोबा में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां इशाक नाम के युवक ने राज नाम बताकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया और जब असलियत सामने आई तो उसे धमकी देकर परेशान करने लगा। कोचिंग आते.जाते उसका पीछा करके रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज किया है और उसे जेल भेज दिया है।

महोबा शहर के मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 14 वर्षीय पुत्री इंटर कालेज की छात्रा है। सुबह कोचिंग आते.जाते समय करीब एक माह पहले एक युवक ने बेटी से दोस्ती बढ़ाई और उसका फोन नंबर भी हासिल कर लिया। युवक अक्सर उसकी बेटी से फोन पर बात करता रहा। युवक ने अपना नाम राज बताया और कहा कि वह दूसरे कालेज में पढ़ता है। बेटी को 15 दिन पहले किसी तरह से पता चला कि युवक उसके धर्म का नहीं है और उसका नाम इशाक है। इसपर बेटी ने उसका फोन नंबर ब्लाक कर दिया और उससे बातें बंद करके दूरियां बढ़ा लीं। इसके बाद युवक दूसरे नंबर से बेटी से बात करने की कोशिश करने लगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *