Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती का यौन शोषण, पुलिस ने किया फरेबी को गिरफ्तार……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। फेसबुक लोगों को जोड़ने का काम तो बखूबी कर रहा है लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो इस इंटनेट मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्ती के बहाने कारगुजारियां अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। फेसबुक पर फ्रेंडशिप के बाद युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। अब एक और ऐसा केस पुलिस के पास पहुंचा है। शहर के शिवकुटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला आया है। आरोपित कृष्णा पांडेय उर्फ कृष्ण मुरारी उर्फ चिंटू राय युवती का फेसबुक फ्रेंड था। वह बिहार के बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बड़कानुआब गांव का रहने वाला है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।

दोस्ती के बाद शादी के नाम पर यौन शोषण

पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर कृष्णा और युवती के बीच दोस्ती हुई थी। फिर उनके बीच बातचीत होने लगी और धीरे.धीरे प्रेम संबंध भी बन गया। कृष्णा ने बेइंतहा प्यार करने और शादी कर अलग दुनिया बसाने का सपना दिखाता रहा। युवती उसकी बातों में आ गई। आरोप है कि पिछले माह कृष्णा ट्रेन से रामबाग आया और उसे मिलने के लिए बुलाया। उसने दबाव बनाकर एक मंदिर में युवती के साथ शादी कर ली। फिर युवती को लेकर अपने साथ बिहार चला गया। वहां उसने युवती का शोषण किया। कृष्णा के घरवालों ने युवती को साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद वह उसे छोड़कर चला गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *