चंदौली डीएम का आदेश, जिले में रहेगी कल रहेगा छुट्टी…….. सोमवार को खुलेंगे आफिस व स्कूल
चंदौली।
इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद
तीन दिनों बाद सोमवार को खुलेंगे कार्यालय
जानिए क्या है योगी सरकार का फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के बाद चंदौली जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने महानवमी और दशहरे के अवकाश घोषित किए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार 11 अक्टूबर को महानवमी और 12 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि 12 अक्टूबर को महानवमी के साथ-साथ दशहरे के लिए अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन इसके अलावा शासन द्वारा लिए गए फैसले के आधार पर 11 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी जगह अवकाश रहेगा।
इस तरह से देखा जाए तो पूरे प्रदेश में 11 और 12 अक्टूबर को महानवमी और दशहरे का अवकाश रहेगा तथा उसके बाद 13 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होगा।





