Tuesday, June 23, 2026
आगराउत्तर-प्रदेश

होम स्टे की घिनौनी सच्चाई, देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक किशोरी भी थी…..सच तलाश रही पुलिस…..

29
इंडिया द्वारा 14 पत्रकारों का बहिष्कार करना क्या आप सही मानते हैं.

आगरा। ताजमहल के पूर्वी गेट के नजदीक स्थित एक होम स्टे पर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। वहां अनैतिक गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया। एक किशोरी को मुक्त भी कराया गया।

पश्चिम बंगाल की मिली किशोरी

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि होम स्टे के एक कमरे में पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी मिली है। चार दिन पहले ही उसे आगरा लाया गया था। एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। किशोरी पकड़ी गई महिला को अपनी मौसी बता रही है। पूछताछ के दौरान किशोरी और महिला के बयान अलग थे।

दर्ज किया गया केस

एसीपी ने बताया कि ताजगंज थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों में एक होम स्टे का कर्मचारी है। दूसरा ग्राहक है। जिस किशोरी को मौके से मुक्त कराया गया है उससे भी देह व्यापार कराए जाने का शक है। किशोरी को महिला पहले दिल्ली भी लेकर गई थी। किशोरी के पास जो पहचानपत्र मिला है, वह दिल्ली का है। पुलिस किशोरी के बारे में छानबीन कर रही है। उसके परिजन से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *