Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशजौनपुर

पुलिस के साथ मारपीट,, दो ग्राम प्रधान सहित आठ पर दर्ज मुकदमा…..निकला फर्जी सूचना

जौनपुर, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।।

बुधवार की देर रात को जनपद के चन्दवक पुलिस को सूचना मिली की  भगतौली में लूट हो गई है। डायल-112 को सूचना देने वाला अभिषेक शराब के नशे में था। पूछताछ में सूचना फर्जी निकली।

आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने एक पुलिसकर्मी पर हाथ चला दिया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने की ओर चल दी। अभी थाने गेट पर पहुंची ही थी कि वहां रामजानकी मंदिर के पास ग्राम प्रधान राकेश सिंह गुड्डू व ग्राम प्रधान बलरामपुर सुबाष यादव आ गए। इस दौरान पुलिस वाले व प्रधान की ओर से आए लोगों में दोबारा मारपीट हो गई।

एस ओ मय फोर्स पहुंच गए। चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह, चौकी इंचार्ज बजरंग नगर जितेंद्र सिंह ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। शेष तीन फरार हो गए। इसके थोड़ी ही देर बाद कोतवाल केराकत समेत अन्य पुलिस वाले पहुंच गए। फोर्स ने भगतौली व बलरामपुर गांव को घेर लिया। अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *