Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

महिला ने जेठ के अपमान का ले ही लिया बदला, सिपाही को मारा थप्‍पड़…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। एक महिला को पति के भाई यानी जेठ को सिपाही ने अपमानित किया तो वह आक्रोशित हो गई। उसने डायल 112 के सिपाही को थप्‍पड़ मार दिया। अचानक इस वाकये से वहां मौजूद अन्‍य सिपाही अवाक रह गए। मामला यूपी के प्रतापगढ़ जनपद का है। आप भी यह समाचार पढ़ें और जानें कि आखिर पूरा मामला क्‍या था।

नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला

यह सनसनीखेज घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के ककरिहा ग्राम सभा के कंहैरुआ गांव का है। यहां एक महिला ने डायल 112 के सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। मामला कुछ इस तरह है। गांव के ही गजाधर सरोज व उसके सगे भाई दशरथ सरोज के बीच में जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को नवाबगंज पुलिस व राजस्व टीम ने वहां जाकर जमीन की नाप जोख की और लौट गई।

झूठ बोलने पर डायल 112 के सिपाही ने रामविशाल को मारा था थप्‍पड़

वहीं टीम के जाने के बाद डायल 112 वहां पहुंची और वहां पर ग्रामीणों से पूछा कि जमीन नाप के दौरान नवाबगंज पुलिस से कोई आया था। इस पर गांव के ही रामविशाल सरोज ने झूठ बोला कि नहीं। नवाबगंज पुलिस नहीं आई। जब सच्चाई सामने आई कि नवाबगंज पुलिस पहुंची थी। इससे डायल 112 का एक सिपाही नाराज हो गया। बताते हैं कि उसने झूठ बोलने पर रामविशाल को थप्पड़ मार दिया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *