Tuesday, July 14, 2026
Uncategorized

चकियाः बीजेपी ने ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी का किया घोषणा, निर्विरोध चुने जाने का हो रहा दावा…..सपा ने अभी नहीं खोला पत्ता…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। 10 जुलाई को होने वाले ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद चंदौली जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने 9 ब्लाकों में पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

वहीं चकिया ब्लाक के लिए शंभू नाथ यादव को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। चकिया ब्लाक प्रमुख की सीट इस बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है जिस पर शंभू नाथ यादव का चयन किया गया है। शंभूनाथ यादव पूर्व में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चकिया ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं।

भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि जिले के 9 ब्लाकों में बीजेपी चुनाव जीतेगी। जिसे एक ऐतिहासिक जीत भी माना जायेगा। कहा कि समाजवादी पार्टी ने अभी तक ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं वैसे राजनीतिक समीकरणों की मानें तो शंभू यादव को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चकिया के रूप में चुना जा सकता है। आगामी 10 जुलाई को सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा।

ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित करके बीजेपी ने राजनीतिक बढ़त लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। जबकि समाजवादी पार्टी का ब्लाक प्रमुख दावेदारों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान अभिषेक, राजकुमार जायसवाल, जनार्दन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, गौरव श्रीवास्तव, उपेन्द्र बहादुर, राजकुमार, ओम प्रकाश, हस्मतुल्लाह समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *