Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

तीसरे दिन भी आरओ के अनुपस्थित होने पर बीडीओ ने लिखा सीडीओ को पत्र

तीसरे दिन भी बिका नामांकप पत्र, लगी रही भीड़
चकिया, चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज

26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय ब्लाक सभागार में बने तीन काउंटर से तीसरे दिन बुधवार की सुबह 11 बजे से नामांकन के लिए पर्चा विक्री शुरु हुआ। काउंटर से प्रधान, वार्ड सदस्य के साथ साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पर्चे की बिक्री की गई। 3 बजे तक प्रधान पद 211 बीडीसी के 106 वार्ड सदस्य के 105 नामांकन पत्रों का विक्री हुआ। भीड़ को देखते हुए प्रधान के पद के दो काउंटर और बढ़ाए गये हैं। पर्चा बिक्री के लिए तीसरे दिन भी भावी प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

अलग अलग लाइन में लगकर पर्चे की खरीददारी की गई। ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों ने प्रधान के लिए 300 रुपये, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 300 रुपये व वार्ड सदस्य के लिए 150 रुपये वसूला गया। वहीं महिला उम्मीदवारों व एसस, एसटी के लिए नामांकन पत्र के मूल्य में 50 प्रतिशत की छूट दिया गया। लगातार गायब चल रहे आरओ सहित कई एआरओ के गायब होने पर मुख्य विकास अधिकारी चंदौली को पत्र लिखा।

वहीं लोगों द्वारा शिकायत किया गया कि नोड्यूज में अधिक पैसा वसूला जा रहा है। शिकायत मिलते ही बीडीओ सरिता ने काउंटर पर जाकर चेतावनी दिया कि ऐसा न करें अन्यथा कठोर कार्यवाई की जायेगी। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *