Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

यहां नहर में गिरी बस, अब तक 39 शव निकाले गए, 54 लोग थे सवार, पीएम मोदी का 2.2 लाख रुपये देने का एलान…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सीधी में 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई। नहर से अभी तक सात लोगों को बचाया गया है। वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक, अबतक नदी में डूबने से 39 लोगों की मौत की पुष्टी गई है। 39 शवों को बाहर निकाला लिया गया है। बचाव कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी जरुरी निर्देश दे दिए हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2.2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये का एलान किया गया है। पीएमओ द्वारा यह जानकारी दी गई है।

अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की बात

उधर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवरजा सिंह चौहान से हादसे के बारे में बात ही। गृह मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा। सीधी जिले में हुआ बस हादसा बहुत दुःखद है। मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *