Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक गिरफ्तार, बना रहा रास्‍ता भटकने का बहाना…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बीजिंग। भारत चीन के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार की सुबह लद्दाख में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के करीब एक चीनी सैनिक पकड़ा गया। भारतीय सीमा के भीतर पैंगोंग त्‍सो झील के दक्षिण में पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी का सैनिक घूम रहा था जिसे वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने पकड़ लिया। मामले पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। भारत की सीमा में पकड़े गए चीनी सैनिक से पूछताछ जारी है। उसने बताया कि वह अपना रास्ता भटक कर आ गया था।

प्रेट्र के अनुसार, गिरफ्तार सैनिक के साथ स्थापित मानदंडों के तहत व्‍यवहार किया जा रहा है। सेना मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में चीनी सैनिक के रास्‍ता भटकने वाली बात सच साबित हो जाती है तो औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस चीन भेज दिया जाएगा। बता दें कि भारत चीन सीमा के पास पिछले वर्ष से ही दोनों देशों के सैनिक तैनात हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *