Wednesday, October 21, 2026
Uncategorized

चकिया – *एक तीर से धू-धू कर जला अहंकार का प्रतीक 62 फीट का रावण,* जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा काली जी का पोखरा.……50 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा के बीच हुआ रावण दहन

14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम*, सहदुल्लापुर तिराहे पर हुआ भरत मिलाप

*सीओ ने एसडीएम के साथ चलाया मिशन शक्ति के झांकी का टैक्टर* 

*रिपोर्ट – प्रशांत कुमार*

 

चकिया, चंदौली। विजयादशमी के पर्व पर सहदुल्लापुर स्थित काली जी के पोखरे पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित रावण दहन एवं भरत मिलाप कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। आकर्षक आतिशबाजी और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 62 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम के एक ही तीर से रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब 50 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

👉👉 *दुर्गा मंदिर से निकली श्रीराम की शोभायात्रा*

विजयादशमी पर दुर्गा मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद काली जी के पोखरे पर पचवनियां के पात्रों की ओर से राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन होते ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उत्सव मनाया।

👉👉 *14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम*

रावण वध के बाद 14 साल का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी पुष्पक विमान से अयोध्या स्वरूप सजाए गए सहदुल्लापुर तिराहे पर पहुंचे। यहां भरत मिलाप की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। चारों भाइयों के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके बाद राम दरबार की आरती उतारी गई।

आरती में पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, कैलाश प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका अर्चना, प्रदीप गुप्ता, रिंकू सोनकर, प्यारे सोनकर, राजेश चौहान, समिति अध्यक्ष दीपक चौहान, उमेश शर्मा, सुरेश सोनकर, एसडीएम विकास मित्तल, सीओ सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

👉👉 *मिशन शक्ति की झांकी से महिलाओं को किया जागरूक*

शोभायात्रा के दौरान चकिया कोतवाली पुलिस की ओर से मिशन शक्ति के तहत जागरूकता झांकी निकाली गई। झांकी के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। *धार्मिक आयोजन के बीच पुलिस की इस पहल ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम विकास मित्तल और सीओ मौजूद रहे। सीओ ने ट्रैक्टर भी चलाया।* प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली गईं।


👉 विधायक समेत अतिथियों को किया गया सम्मानित

*श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सहदुल्लापुर के अध्यक्ष दीपक चौहान ने भरत मिलाप मंच पर एसडीएम विकास मित्तल और सीओ को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं काली जी के पोखरे पर आयोजित कार्यक्रम में चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, रामनाथ खरवार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अर्चना, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान और कैलाश प्रसाद जायसवाल* को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

👉 पांच दशक से निभाई जा रही परंपरा

*समिति अध्यक्ष दीपक चौहान ने बताया कि* श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सहदुल्लापुर की ओर से करीब 50 वर्षों से रावण दहन और भरत मिलाप की परंपरा निभाई जा रही है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर वर्ष विजयादशमी पर आयोजित होने वाले मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी रावण दहन, श्रीराम की शोभायात्रा और भरत मिलाप के कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुए।

👉 इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान *नदेंश चौहान, संयोजक ईशान साहू, शिक्षक वकील चौहान, प्रधानाचार्य राजेश पटेल, महामंत्री अभिषेक यादव, कोषाध्यक्ष विपुल यादव, शिवम जायसवाल, हिमांशु विश्वकर्मा, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, राजू चौहान* सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *