Tuesday, July 14, 2026
Uncategorized

सुर्खियों में आईं यूपी पुलिस की लेडी कांस्टेबल का इस्तीफा,बढ़े फालोअर्स

आगरा, । इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके रातों रात सुर्खियों में आईं आगरा में तैनात रहीं महिला पुलिस कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इंटरनेट मीडिया पर रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर की गईं यूपी पुलिस की कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा रविवार को मंजूर हो गया। सीओ सदर की जांच के बाद एसएसपी मुनिराज जी. ने इस्तीफा को मंजूरी दे दी है। महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर होने के बाद रविवार तक पुलिस लाइन में ही ड्यूटी कर रही थीं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था।

उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद इसी वर्ष आगरा के एमएम गेट थाने में पहली तैनाती मिली थी। इस दौरान उन्होंने वर्दी में रिवाल्वर के साथ एक वीडियाे बनाया था। इसमें वह एक डायलाग पर लिप्सिंग करती दिखी थीं। 24 अगस्त को यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था।

प्रियंका के लाइन हाजिर होने के बाद

इंस्टाग्राम पर तमाम लोग कमेंट करने लगे। इंटरनेट मीडिया पर कमेंट और ट्रोलिंग से परेशान होकर प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी मुनिराज जी. को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद प्रियंका छुट्टी पर चली गईं। नौ सितंबर को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी प्रियंका ने पुलिस लाइन में ड्यूटी की।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि महिला कांस्टेबल द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने की जांच सीओ सदर राजीव कुमार को दी गई थी। उनकी जांच के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब महिला कांस्टेबल से ड्यूटी नहीं ली जाएगी। इंस्टाग्राम पर हुए 38 हजार से अधिक फालाेअर्स कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा जब लाइन हाजिर हुई थीं तब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन हजार फालोअर्स थे।

Ad……

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *