Friday, October 2, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

मासूम से दुष्कर्म पर उबाल, चेयरमैन समेत भाजपा-सपा नेताओं ने उठाई कठोर कार्रवाई की मांग….CO और तहसीलदार को सौंपा पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो मुकदमे की सुनवाई, मिले सहायता, बनाया जाए

मासूम से दुष्कर्म मामले में चेयरमैन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व सपा नेता समेत अन्य ने सौंपा पत्रक

चकिया, चंदौली। नगर में डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले को लेकर रविवार को नागरिकों में आक्रोश देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सहित सपा नेता और स्थानीय नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान को पत्रक सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

 

विज्ञापन……

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मांग की कि प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से कराते हुए जल्द चार्जशीट दाखिल की जाए। दोष सिद्ध होने पर आरोपी को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना बेहद गंभीर और पीड़ादायक है। ऐसे संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले।

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद जायसवाल ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना अत्यंत गंभीर है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले।

सपा नेता दशरथ सोनकर ने कहा कि ऐसे जघन्य मामले में त्वरित कार्रवाई जरूरी है। निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाए।

समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय के साथ सुरक्षा और हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए। प्रशासन मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

मंडल अध्यक्ष भाजपा संदीप गुप्ता उर्फ आशु ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है। प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाए।

 

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी। लोगों ने कहा कि ऐसे जघन्य मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई से ही कानून के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होगा।

इस दौरान  शिवरतन गुप्ता, शुभम मोदनवाल, ईशान साहू, राजन साहू, दीपक चौहान, राजू वर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सभासद रवि गुप्ता, रोहित साहू, अजय गुप्ता, गोलू गुप्ता एवं लकी जायसवाल मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *