24 साल की बेटी ने 50 साल के पिता से कर ली शादी
वायरल खबर।
पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। इस रिश्ते की एक गरिमा होती है। बेटियां पिता से निस्वार्थ प्यार तो करती हैं, लेकिन वे एक दायरे में भी रहती हैं। उन्हें एहसाह होता है कि पिता के सामने किस तरह पेश आना है, उनसे कितनी नजदीकी रखनी और उन्हें क्या बताना है और क्या नहीं।

50 साल के पिता से शादी कर ली
हालांकि, एक लड़की ने इन सारी गरिमाओं को ताक पर रखकर पिता से ही शादी कर ली। कथित तौर पर 24 साल की बेटी ने अपने 50 साल के पिता से शादी कर ली। अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान के साथ ही असहज भी हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में लड़की लाल रंग की साड़ी और सिंदूर भरी हुई मांग में दिखाई दे रही है। उसके बगल में उसके पिता भी खड़े हैं। दोनों का गठबंधन हो रखा है। वीडियो में लड़की ये कहते हुए सुनी जा सकती है कि उसने अपने पिता से शादी कर ली।

लड़की कह रही है, “ये मेरे पापा हैं।हमने दुनिया को दिखा दिया कि हां हम शादी करके खुश हैं। कोई हमारा साथ नहीं दे रहा था। कोई हमारा सपोर्ट नहीं कर रहा था। लेकिन अब हमने शादी कर ली है तो हमें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।”
बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वो आगे कहती है, “इसमें हैरान होने वाली कौन सी बात है। दुनिया बातें बनाती थी, ये उनको जवाब है। ये उनके गाल पर थप्पड़ है। मैं इन्हें पहले ही पसंद करती थी। प्यार हो गया था इनसे, इसलिए अब उनसे शादी कर ली।”




