विकास की जीत, जनता का सम्मान: ₹9 करोड़ की मंजूरी के बाद चकिया में भव्य स्वागत
चकिया, चंदौली।। नगर पंचायत क्षेत्र के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को लखनऊ से चकिया पहुंचे विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव का वार्ड संख्या-5 स्थित विधायक कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासदों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि विकास योजनाओं की स्वीकृति चकिया नगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि चकिया की जनता के विश्वास और नगर के समग्र विकास के प्रति सभी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर उसे स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।




