Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशबरेली

शादी के आठ साल बाद भी बच्चे न होने पर पत्नी को छोड़ा, पुलिस ने फोन पर बात की तो जानें पत्नी के लिए क्या कहा….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बरेली। मीरगंज के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी को मात्र इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसके कोई संतान नहीं हुई । पति अपनी पत्नी को छोड़ किसी दूसरे प्रदेश में रह रहा है। पत्नी अब दर.दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। यहां की रहने वाली एक महिला अपनी 7 वर्षीय दत्तक पुत्री के साथ रोती हुई मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक से मिली और बताया कि उसका पति इस समय जम्मू कश्मीर में रह रहा है। विवाह के 8 वर्ष बाद भी कोई संतान न होने के कारण उसके पति ने किसी और से विवाह कर लिया है। हालांकि कुछ वर्ष पहले पति पत्नी ने एक पुत्री को गोद लिया था। लेकिन पति इस बात से खुश नहीं था। महिला ने रोते हुए अपनी बात प्रभारी निरीक्षक मीरगंज को बतायी। जब प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर उसके पति से बात की तो उसके पति ने महिला को अपनी पत्नी मानने से ही साफ इन्कार कर दिया। फिलहाल महिला दर.दर की ठोकरे खा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *