Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- जब बिजली कटौती पर भड़के विधायक, DM व अधीक्षण अभियंता को किया फोन……क्यों नहीं रुकते रात्रि में मुख्यालय JE और SDO, व्यापारियों और स्थानीय लोगों की शिकायत पर सख्त रुख, बोले- हर हाल में मिले बिजली.…. करूंगा औचक निरीक्षण केंद्र का

चकिया, चंदौली ।

लगातार बिजली कटौती और अव्यवस्थित विद्युत आपूर्ति से परेशान व्यापारियों व स्थानीय लोगों का गुस्सा शनिवार को सामने आया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु जायसवाल और वरिष्ठ व्यापारी नेता कैलाश प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारी व नागरिक चकिया विधायक कैलाश आचार्य के कार्यालय पहुंचे और बिजली संकट की समस्या से अवगत कराया। शिकायत सुनते ही विधायक ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल जिलाधिकारी तथा अधीक्षण अभियंता से फोन पर वार्ता कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि जनता को हर हाल में विद्युत आपूर्ति मिलनी चाहिए और बिजली कटौती को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान विधायक ने एसडीओ और जेई की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई।

 उन्होंने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कि अधिकारी रात में मुख्यालय पर नहीं रुकते, जिससे आपूर्ति बाधित होने पर समय से समाधान नहीं हो पाता। उन्होंने निर्देश दिया कि एसडीओ और जेई रात में मुख्यालय पर रहें ताकि खराबी आने पर तत्काल कार्रवाई हो सके। साथ ही जर्जर तारों को बदलने और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। गांवों में भी युद्धस्तर पर कार्य करके विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।

विधायक ने कहा कि वह स्वयं रात में बिना पूर्व सूचना के विद्युत स्टेशन का औचक निरीक्षण करेंगे और विभाग लॉगबुक के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे।

इस दौरान महामंत्री मनोज चौहान, रामलाल सेठ, सुजीत जायसवाल, आलोक जायसवाल, दीपक चौहान, गणेश वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, प्रिंस गुप्ता, भोला प्रसाद, आसिफ कमर, राहुल जायसवाल, राज यादव, लोकेश चौरसिया, आशु जायसवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *