आया रिजल्ट – 🔥 चकिया में फिर छाया डालिम्स सनबीम, 10वीं में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन 👉 समीर बने स्कूल टॉपर, हर विषय में छात्रों का शानदार दबदबा, पांच साल से कायम है वर्चस्व….MD, प्रधानाचार्य ने दिया बधाई
चंदौली/चकिया।
सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में डालिम्स सनबीम चकिया के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है। पिछले पांच वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा यह विद्यालय इस वर्ष भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने में सफल रहा।
विद्यालय के छात्र टकटकपुर (चकिया) निवासी समीर ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। समीर ने हिंदी में 86, गणित में 94, विज्ञान में 91, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा अंग्रेजी में 79 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सिर्फ ओवरऑल ही नहीं, बल्कि विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यालय के छात्रों ने चकिया तहसील में अपना वर्चस्व बनाए रखा। सामाजिक विज्ञान में समीर ने सर्वाधिक 98 अंक प्राप्त किए, जबकि हिंदी विषय में अर्पिता यादव ने 97 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
हिंदी में गौरव शेखर (96), आर्यन श्रीवास्तव (95), सौम्या तिवारी एवं अंशिका सिंह (92), ईशा विश्वकर्मा (91) तथा ईशा पटेल, आदित्य रतन, अनीकिता कुमारी, साक्षी गुप्ता एवं सत्यम यादव (90) अंकों के साथ उल्लेखनीय रहे।



