घोषणा – बिहार में पहली बार भाजपा से चुना गया CM……2 बार के डिप्टी सीएम को मिली मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी, सीएम नीतीश दिया दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा…… भाजपाइयों में खुशी की लहर
बिहार।
Bihar New CM LIVE News: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने आज CM पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अब सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। बीजेपी के विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा। इस पर थोड़ी ही देर में फाइनल मुहर लग जाएगी।
नयी जवाबदेही के लिए बधाई’, उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट से राजनीतिक हलचल
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा, “नयी जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं।”
बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, नए सीएम का होगा एलान
बिहार में नए सीएम के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व शामिल है।







