Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

गौतस्करी पर सख्ती: इलिया पुलिस की कार्रवाई में चार तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार तस्करी से पहले पुलिस का एक्शन, 10 किया बरामद

गोवंश तस्करी में चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 10 गोवंश बरामद

इलिया, चंदौली।

थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे 10 गोवंशों को बरामद कर चार अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में गौतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशों को पैदल हांककर बिहार की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने खझरा पहाड़ी के पास घेराबंदी कर चार तस्करों को पकड़ लिया तथा उनके कब्जे से 10 गोवंश बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दशरथ राम, संजय पाण्डेय, मारकण्डेय धोबी तथा दूलारे पासवान, निवासी जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) के रूप में हुई।

इस संबंध में थाना इलिया पर मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ल, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरिकिशुन प्रजापति, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव एवं कांस्टेबल दुर्गविजय वर्मा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में गौतस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *