Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- फरवरी महीने में भाजपा नेता छत्रबली व चेयरमैन गौरव ने बच्चों को वितरित किया ट्रैकसूट……….

प्रतियोगिताओं से निखरती है प्रतिभा, शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : छत्रबली सिंह

चकिया (चंदौली)।

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) चकिया पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली के नेतृत्व में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह द्वारा स्कूली बच्चों को निशुल्क ट्रैकसूट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड चकिया के समस्त जूनियर हाई स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और अनुशासन भी सीखे। उन्होंने कहा कि खेल, प्रतियोगिता और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं। ट्रैकसूट वितरण का उद्देश्य बच्चों में खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति रुचि बढ़ाना है।

इस मौके पर चकिया नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान क्विज जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों की तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक सोच को विकसित करती हैं। नगर पालिका स्तर से भी शिक्षा को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चकिया अजीत पाल, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद दुबे, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मोहन सिंह उर्फ करन्टू, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीना राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में नरेंद्र यादव, ओम प्रकाश भारती, रामदीलास, इमरान अली, राजीव पटेल, गंगाधर गोपाल, दिनेश मौर्य, अमित मिश्रा, नीर सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, प्रवीण पाण्डेय, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, एआरपी अजय कुशवाहा, रिजवान अली, कविंद्र गौतम सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *