Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया की तस्वीर बदलेगा 88 लाख का मेगा पार्क, मार्च में खुलेगा जिला का खूबसूरत स्थल

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.535295; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 26;

बड़ी सौगात: बन रहा जनपद का सबसे भव्य पार्क, मार्च में होगा लोकार्पण

खिलाड़ियों से बच्चों तक की पसंद बनेगा चकिया का नया पार्क

चेयरमैन ने चकिया को ऐतिहासिक पहचान दिलाने को उठाया बड़ा कदम

राजा के नाम पर पार्क का नाम रखने की मांग, अंतिम मुहर चेयरमैन लगाएंगे 

परगोला व फाउंटेन होगा आकर्षक केंद्र 

अशोक कुमार द्विवेदी , विशेष संवाददाता 

चकिया , चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित कालिका धाम के राम-जानकी मंदिर के समीप जिले का सबसे आधुनिक व बहुउद्देशीय पार्क आकार ले रहा है। दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत लगभग 88 लाख रुपये की लागत से विकसित हो रहा यह पार्क तैयार होने के बाद चकिया की पहचान को नई ऊँचाई देगा।करीब 39 हजार वर्ग फीट में विकसित इस पार्क को आधुनिक डिजाइन, सौंदर्यबोध व पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

 पार्क के केंद्र में 30 फीट व्यास का आकर्षक फाउंटेन (एक छोटा तालाब जिसमें रंगीन विद्युत बल्व या झालर के साथ फब्बारा/फुहारा लगा होता है) इसकी प्रमुख पहचान बनेगा। चारों ओर बनाए जा रहे सुदृढ़ पाथ-वे, तीन मीटर ऊंचे पोल लाइट, कास्ट आयरन बेंच व आकर्षक परगोला (ऐसी बाहरी संरचना है जो आमतौर पर लंबवत पिलर ,बीम व राफ्टर्स से बनी जालीदार छत होती है) पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे। परगोला को विशेष रूप से सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

खेल, स्वास्थ्य और मनोरंजन का संगम

पार्क में बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम, मल्टी प्ले सिस्टम व बच्चों के झूले लगाए जा रहे हैं। सुबह/शाम टहलने वालों के लिए अलग-अलग पाथ-वे बनाए जा रहे हैं । जिससे लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ ,आरामदायक वातावरण मिलेगा। परगोला होगा आकर्षक केंद्र।

हरियाली से संवरेंगी सांसें

पार्क को पूरी तरह हराभरा बनाने के लिए यहां एक हजार से अधिक छोटे-बड़े पौधे , सैकड़ों छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पंप रूम, गार्ड रूम तथा पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। सुरक्षा व देखरेख के लिए दो गार्ड और एक माली की स्थायी तैनाती की जाएगी।

चेयरमैन की सख्त निगरानी, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव स्वयं निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कर रहे हैं। उनकी सक्रियता व सख्ती के चलते कार्य तेजी के साथ उच्च गुणवत्ता में पूरा किया जा रहा है। पार्क को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है। आलम यह है कि दौरान निर्माण ही यहां लोग टहलने पहुंचना शुरू कर दिए हैं। चेयरमैन ने कहा कि यह बड़ा सौगात विधायक माननीय कैलाश आचार्य जी प्रयास से सम्भव हो सकता। यह पार्क नगर को एक नई पहचान दिलायेगा। गंदगी को रोकने के लगेंगे डस्टबिन।

काशीराज के राजा विभूति नारायण सिंह के नाम पर हो सकता नामकरण -स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि इस भव्य पार्क का नाम महाराजा काशीराज डा. विभूति नारायण सिंह के नाम पर रखा जाए, जिससे पार्क की ऐतिहासिक पहचान और गरिमा और सुदृढ़ हो सके।

मार्च में मिलेगा चकिया को बड़ा तोहफा -चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि चकिया में लंबे समय से एक बड़े बहुउद्देशीय पार्क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। शासन की पहल से यह सपना अब साकार हो रहा है। आगामी मार्च माह में पार्क का लोकार्पण कर नगरवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *