Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

भीषण ठंड के चलते चंदौली में स्कूल बंद, DM की अनुमति पर BSA का आदेश…….. कड़ाई से होगा पालन, क्रिसमस मिलाकर छुट्टी को लेकर तीन दिन छात्रों को राहत,, लेकिन इन को सभी 10 से 3 स्कूल में रहना अनिवार्य

प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक 26 दिसंबर तक अवकाश, 

चंदौली।

जिले में लगातार बढ़ रही शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने आदेश जारी कर प्री-प्राइमरी/नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 26 दिसंबर 2025 तक पठन-पाठन स्थगित कर दिया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, समस्त बोर्ड के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा।

चूंकि 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश पहले से निर्धारित है, ऐसे में छात्रों को लगातार तीन दिन तक स्कूल नहीं जाना होगा।

आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश

BSA द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि तापमान में अत्यधिक गिरावट और घने कोहरे के कारण आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

शिक्षक विद्यालय में रहेंगे उपस्थित। हालांकि छात्रों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान वे

एसआईआर कार्य,

ऑनलाइन प्रशिक्षण,

अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल तैयार करना,

डीबीटी,

यू-डायस/अपार फीडिंग,

जीरो पावर्टी सहित अन्य शैक्षणिक कार्य

निष्पादित करेंगे।

BSA ने दिए सख्त निर्देश

BSA ने निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भीषण ठंड में प्रशासन का यह निर्णय बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *