Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशबरेली

प्राइमरी स्कूल के रसोइया की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, अवैध संबंध में वारदात का शक

बरेली । बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नगरिया देहात जब्ती गांव में प्राथमिक स्कूल के रसोइया 45 वर्षीय महिपाल सिंह की हत्या कर दी गई। शनिवार रात किसी ने ईंट से रसोइया का सिर कूचकर वारदात को अंजाम दिया। महिपाल का शव उसकी चचेरी बहन के घर के सामने पड़ा मिला।

महिपाल मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाने के मगनपुर के निवासी थे। 20 साल से वह अपने चचेरे बहनोई राम सिंह के यहां रह रहे थे। करीब 10 साल से वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं।

घटना की वजह अवैध संबंध माने जा रहे हैं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही खुलासा हो सकता है।

पूर्वांचल पोस्ट पर प्रसारित विज्ञापन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *