Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में नवरात्रि उत्सव की भव्य झांकियों से गूंजा डालिम्स सनबीम चकिया, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल, प्रबंधक ने दिया बड़ा बयान

चकिया, चंदौली।

नवरात्रि पर्व के अवसर पर डालिमस सनबीम स्कूल चकिया में शनिवार को धूमधाम से समारोह मनाया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

रामायण शो और गरबा ने बांधा समां

बच्चों ने रामायण कालीन पात्रों की वेशभूषा धारण कर मनमोहक फैंसी शो प्रस्तुत किया। भक्ति एवं देशभक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को पावन बना दिया। वहीं, हेल्दी फूड स्टॉल और बच्चों का गरबा नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

महिषासुर मर्दिनी का मंचन

विद्यार्थियों ने मां जगदंबा महिषासुर मर्दिनी की अद्भुत झांकी पेश कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर आयुषी, हर्षित, भूमि, समर, प्रिया, ज्योति, समीर, इशू, हरिओम और ईशा सहित कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

🎤 प्रबंधक डॉ. विवेक प्रताप सिंह का बड़ा बयान

विद्यालय प्रबंधक डॉ. विवेक प्रताप सिंह ने नवरात्रि और दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा—

“आज के समय में हमें बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नवरात्रि जैसे पर्व हमें यही सिखाते हैं कि आस्था और शिक्षा का संगम ही भविष्य की सच्ची नींव है।”

प्रधानाचार्य का संदेश प्रधानाचार्य बी.एस. राय ने कहा—

“पर्व हमारे जीवन को अनुशासित बनाते हैं और हमें सादगी से जीने की प्रेरणा देते हैं।”

इस अवसर पर शिक्षकगण संजय उपाध्याय, माधुरी श्रीवास्तव, मोनिका सिंह, गौरव, सना, ज्योति, इमरान, सुप्रिया आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *