प्रधान को बुलाकर शिक्षक ने किया अपमानित, शिक्षक ने प्रधान को दी धमकी…….प्रधान पर शिक्षक ने चलाया हाथ,, कोतवाली में प्रधान ने दिया तहरीर, चल रहा है आरोपी शिक्षक के साथ चल रहा है बात चीत
प्रधान की तहरीर पर थाने में पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे
चकिया, चंदौली।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भटवारा गांव में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रधान और शिक्षक के बीच हुआ विवाद शुक्रवार को दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। ग्राम प्रधान निखिल पटेल ने आरोप लगाया है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अमिताभ सिंह ने न सिर्फ उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, बल्कि रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी भी दी। खबर लिखे जाने तक
प्रधान के अनुसार, 15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अमिताभ सिंह ने उन्हें विद्यालय बुलाया। मौके पर पहुंचते ही शिक्षक ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें बुरा-भला कहा। इससे आहत होकर प्रधान वहां से निकलकर आयुर्वेदिक अस्पताल चले गए। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा — प्रधान का आरोप है कि कुछ देर बाद शिक्षक अस्पताल भी पहुंच गए और वहां भी उन्हें देख लेने की धमकी दी।
जब आसपास मौजूद लोगों ने शिक्षक को वहां से जाने के लिए कहा तो वह उल्टा भड़क गए और प्रधान पर हाथ उठाने की कोशिश करने लगे। इस बीच मौजूद ग्रामीणों और स्टाफ ने बीच-बचाव कर शिक्षक को अलग किया।
घटना की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रधान ने शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
खबर लिखे जाने तक थाने में पंचायत चल रही थी। प्रधान निखिल पटेल के समर्थन में दर्जनों ग्रामीण कोतवाली में मौजूद थे, वहीं आरोपी शिक्षक भी थाने में डटे रहे। मौके पर रामपुर के प्रधान डॉ. केशवमूर्ति, कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।