Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – जब DPRO ने इन 2 का गांवों का किया औचक निरीक्षण….. लापरवाही पर भड़के, दोनों गांवों के प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश……. डीपीआरओ साहब रोहाखी गांव पर भी करें नजर, बंद रहता है, लटका रहता है ताला

पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय की खामियां उजागर

डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश 

चकिया, चंदौली।

गुरुवार को विकास खंड चकिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बुढ़वल और नसरथा में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नीरज सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई और संबंधित जिम्मेदारों को कड़े निर्देश दिए। डीपीआरओ ने दोनों गांवों के प्रधान व सचिवों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश।

डीपीआरओ ने बुढ़वल में पंचायत भवन का निरीक्षण किया, जहां संचालन व्यवस्था सुचारू न होने पर प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायत भवन में जल्द से जल्द इंटरनेट कनेक्शन लगाकर पूर्ण रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्राम पंचायत की बैठकें और ऑनलाइन कार्य समय पर हो सकें।

इसके बाद डीपीआरओ नसरथा पहुंचे, जहां सामुदायिक शौचालय का संचालन न होने की शिकायत पहले से मिल रही थी। मौके पर निरीक्षण करने पर शिकायत सही पाई गई। संचालन में लापरवाही देखकर डीपीआरओ ने केयर टेकर को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालय को हर समय साफ-सुथरा रखा जाए और नियमित रूप से संचालन किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने यह भी कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और पंचायत स्तर पर साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर डीपीसी मनोज श्रीवास्तव, प्रधान रामनरेश, प्रधान बिंदो देवी, एडीओ पंचायत एन.डी. तिवारी, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद डीपीआरओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पंचायत भवन और सामुदायिक सुविधाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *