चंदौली में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, देखते हुए डीएम ने दिया आदेश…….. कड़ाई से होगा अनुपालन
लगातार बारिश व जलभराव को देखते हुए लिया गया फैसला, आदेश का कड़ाई से पालन अनिवार्य
चंदौली।
जिले में लगातार हो रही बारिश और संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने एहतियातन कदम उठाते हुए 05 अगस्त 2025 (मंगलवार) को कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है। यह आदेश सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, व सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश संख्या 6733-41/शिक्षा/2025 के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जिलाधिकारी के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि यदि किसी विद्यालय में आदेश का उल्लंघन पाया गया तो प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

छात्रों और अभिभावकों को राहत
बारिश और जलभराव के चलते बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी हो रही थी। आदेश से छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहें ।




