Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौलीनई दिल्ली

सोनम व मुस्कान की तरह यहां भी : पत्नी ने प्रेमी संग रचा मर्डर प्लान, शिकंजी में नींद की गोली मिलाकर तकिए से दबा दी जान” प्यार में अंधी हुई पत्नी , दरवाजा रखा खुला….जब बेटे ने मां का खुला राज

राजस्थान, अलवर/नई दिल्ली।

राजस्थान के अलवर ज़िले में राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेड़ली क्षेत्र में 8 जून की रात वीरू जाटव नामक युवक की हत्या उसी की पत्नी अनीता और उसके प्रेमी काशी ने मिलकर कर दी। मामले में पुलिस ने अनीता, काशी और उसके एक साथी बृजेश को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

शिकंजी में नींद की दवा, फिर खुला छोड़ा दरवाज़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि अनीता ने पहले पति वीरू को शिकंजी में नींद की दवा मिलाकर पिला दी। देर रात करीब 2 बजे जब वीरू बेहोश था, अनीता ने घर का दरवाज़ा खुला छोड़ दिया। इसके बाद प्रेमी काशी अपने चार साथियों के साथ घर में घुसा। योजना के अनुसार कुछ लोगों ने वीरू के हाथ-पैर पकड़े, गला दबाया और फिर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

बेटे ने देखा मर्डर, लेकिन मां ने डराकर चुप कराया

घटना के दौरान वीरू का बेटा जाग गया और उसने यह मंजर देखा। लेकिन अनीता ने उसे डरा-धमका कर दूसरे कमरे में भेज दिया और चुप रहने की हिदायत दी। सुबह करीब दो घंटे बाद अनीता ने नाटक करते हुए परिजनों को सूचना दी कि वीरू मृत पड़ा है।

हत्या के बाद भी प्रेमी दिनभर पत्नी के साथ घूमता रहा

अनीता ने अपने प्रेमी काशी को भी बुला लिया, जो पूरे दिन परिवार के बीच घूमता रहा। वह शव को अस्पताल ले जाने से लेकर अंतिम संस्कार तक की प्रक्रिया में शामिल रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो।

150 से ज्यादा CCTV खंगाले, तब जाकर टूटा केस

वीरू के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि वीरू को अपने पत्नी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद आए दिन झगड़े होते थे। इससे तंग आकर अनीता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

पुलिस रिमांड में तीन, बाकी की तलाश

खेड़ली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुला से हो सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *