Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया विधायक ने 10 को वितरित किया 47 लाख 50 हजार रुपए का चेक…………5-5 लाख चेक बनेगा सहारा

कृषक आश्रित परिवारों को मिला राहत का भरोसा

विधायक ने आश्रित परिवारों को बांटा चेक

कुल 10 परिवार को 47.5 लाख का हुआ वितरित

चकिया (चंदौली), 

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सोमवार को तहसील सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने 9 कृषक आश्रित परिवारों को 5-5 लाख रुपये एवं एक परिवार को ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। कुल मिलाकर 10 परिवारों को 47.5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

विधायक कैलाश आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार किसान हितों को सर्वोपरि मानती है। कोई भी कृषक परिवार विपत्ति के समय अकेला न रहे, यही इस योजना का उद्देश्य है। यह योजना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विकास मित्तल ने कहा कि पात्र कृषक परिवारों को समय से सहायता दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वही योजना की प्रक्रिया और पारदर्शिता पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, प्रधान प्रतिनिधि इम्तियाज, दिरेहू सहित अन्य अधिकारी, ग्रामीणजन एवं लाभार्थी परिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद लाभार्थी परिवारों ने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *