Monday, August 3, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – DPRO ने किया औचक निरीक्षण, 2 मिले बंद…… सेक्रेटरी को नोटिस जारी करने का निदेशक, 2 को हटाने की कार्रवाई करें …..आदत से बाज नहीं आए मिले गायब , DM ने दिया है सख्त चतावनी तभी भी मिला बंद

बंद मिला पंचायत भवन 

डीपीआरओ ने सचिव को जारी किया नोटिस 

गायब रहे 2 पंचायत सहायकों को हटाने का दिया निर्देश 

चंदौली। स्थानीय विकास खण्ड सदर में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने 16 जून 2025 को विभिन्न ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत-दूदे, हटिया, हडरिका, विशुनुपरा, कांटा, मुस्तफापुर और हथियानी के ग्राम सचिवालयों का निरीक्षण किया।

अनुपस्थित पाए गए पंचायत सहायक

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत-विशुनपुरा और मुस्तफापुर में ग्राम सचिवालय पर ताला बंद पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पंचायत सहायक नियमित रूप से उपस्थित होकर कार्य नहीं कर रहे थे। इसके विपरीत, ग्राम पंचायत-दूदे, हटिया, हड़रिका, कांटा और हथियानी में पंचायत सहायक अपने कार्यों में व्यस्त पाए गए।

कार्यवाही के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपस्थित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को अनुपस्थित पंचायत सहायकों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से हटाए जाने संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, संबंधित सचिव ग्राम पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी की कार्रवाई

जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि ग्राम सचिवालयों में नियमित रूप से कार्य करना अनिवार्य है और अनुपस्थिति के लिए कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास और कार्यों की प्रगति के लिए सभी पंचायत सहायक और सचिवों को अपने कार्यों के प्रति सजग रहना होगा।

आगे की कार्रवाई

अब देखना यह है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशों के बाद ग्राम पंचायतों में कितना सुधार होता है और पंचायत सहायक अपने कार्यों के प्रति कितने सजग रहते हैं। इस निरीक्षण और कार्यवाही से ग्राम पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *