Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- सूदखोरों का आ़तक , मीडिएटर के भाई को बेरहमी से पीटा….., पुलिस ने किया कार्रवाई , मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार….. नाखून उठाने की कोशिश का आरोप लगा

बबुरी, चंदौली।

 कस्बे में सूदखोरों के आतंक का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला का सामने आया है। यहां ब्याज पर पैसा दिलाने के विवाद में मीडिएटर के भाई को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया। दबंग सूदखोरों ने पहले तो पीड़ित को लात-घूंसे और डंडों से पीटा, फिर नाखून उखाड़ने की कोशिश की गई।

चकिया थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव निवासी नील दास इस खौफनाक घटना का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि नील के भाई रंग दास ने बबुरी बाजार निवासी रतनदीप वर्मा से शतीश नाम के व्यक्ति को टाटा जेस्ट कार बंधक रखकर 1 लाख 80 हजार रुपये ब्याज पर दिलवाए थे। इस रकम पर 6% मासिक ब्याज तय हुआ था। तीन महीने बिताने पर ही सूदखोरों ने नील दास को निशाना बना लिया।

समझौते के बहाने बुलाकर नील को कई लोगों द्वारा पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोप है कि पीड़ित के खाते से 23,500 रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं, उसकी अंगूठी और बाइक भी छीन ली गई। नील का इलाज जारी है।

घटना के बाद पीड़ित ने बबुरी थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस बर्बर घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सूदखोरी का धंधा बेलगाम होता जा रहा है और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल मुकदमा लिखकर, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक एक को गिरफ्तार किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *