चकिया- डीएम के सख्त निर्देश के बाद हरकत में आए अधिकारी,, BDO ने गायब रहने वाले इन 35 पंचायत सहायकों नोटिस जारी करने का दिया निर्देश…… तत्काल एडीओ पंचायत ने किया कार्रवाई
डीएम के सख्त आदेश के बाद हरकत में आया विभाग
एडीओ पंचायत ने सचिवों को लिखा पत्र, करे कार्रवाई
चकिया, चंदौली।
बीते दिनों जिलाधिकारी ने स्वच्छता समिति के बैठक में कड़ा निर्देश डीपीआरओ, बीडीओ व एडीओ पंचायत को दिया था। डीएम से मिले आदेश के क्रम में गुरुवार को दोपहर मीटिंग हाल में खंड विकास अधिकारी विकास सिंह की अध्यक्षता में पंचायत सहायकों के बैठक आयोजित किया गया। बीडीओ ने बैठक से गायब रहने वाले 35 पंचायत सहायकों को फैमली आईडी व अन्य विभागीय कार्यों में रुचि न लेने पर कड़ी कार्रवाई करते समय हुए नोटिस जारी करने व एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश एडीओ पंचायत एन डी तिवारी को दिया। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए एडीओ पंचायत ने सम्बंधित सचिवों को पत्र लिखा कार्रवाई के लिए।
खंड विकास अधिकारी ने मीटिंग के दौरान सभी पंचायत सहायकों स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि पंचायत सहायक समय पर अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से सचिव बर्खास्त करें। यह निर्देश पंचायत सहायकों की कार्य के प्रति गंभीरता और उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है। फैमिली आईडी बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहीं से मिली शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई किया जायेगा। जिले से भी आपके गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। आप सबकी उपस्थित अनिवार्य रूप से एप के माध्यम से आल लाइन होनी चाहिए।







