Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया क्षेत्र की बड़ी खबर, यहां हुआ बड़ा हादसा, अचानक पलटा….एक की हुई मौत, दूसरे की हालत नाज़ुक, DJ पलटा…. पहुंचे थानाध्यक्ष

चकिया, चंदौली।

इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव के पास आज रात 9.30 बजे के आस पास बिहार राज्य से बारात लगाने जा आ रहा था।  डीजे बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गया। इस दौरान डीजे पर सवार दो लोग जनरेटर के नीचे दब गए।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला। जहां इलाज हेतु जिला सहयोग चिकित्सालय चकिया भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृतक घोषित कर दिया। वही एक गम्भीर रूप से घायल का इलाज खबर लिखे जाने तक जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा था। मौके पर पहुंचे इलिया थानाअध्यक्ष अरुण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया ‌।

 

Slug_07 June- Chandauli में सड़क हादसा

Location:- चंदौली UP

 

विस्तृत खबर 

 खबर उत्तरप्रदेश के चंदौली से है जहाँ इलिया थाना क्षेत्र के चकिया इलिया मार्ग पर खरौझा गाँव के पास पुल के समीप एक वाहन को पास देते वक्त अनियंत्रित डीजे वाहन सड़क के दूसरे तरफ गड्ढे में पलट गई। पलटते ही डीजे पर रखे जनरेटर के नीचे दबने से चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को इलाज हेतु चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। वहीं घायल दूसरे व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है जिसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बतादे की यह डीजे वाहन बिहार राज्य के कैमूर जिला के चांद थाना से इलिया थाना क्षेत्र में आई थी कि यह हादसा हो गया। मृतक के शव को अस्पताल के मर्चरी में रखवा कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *